गैजेट

कल भारत में Huawei GT2 SmartWatch होगी लॉन्च, मिलेगी थ्री-डी ग्लास स्क्रीन

5 दिसंबर को Huawei GT2 SmartWatch होगी लॉन्च बिक्री के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पर होगी उपलब्ध

less than 1 minute read
Huawei GT2 SmartWatch

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता दिग्गज कंपनी हुवावे ने बताया कि भारत में 5 दिसंबर को हुवावे जीटी-2 स्मार्टवॉच लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टवॉच की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर की जाएगी। Huawei GT2 smartwatch की खासियत है कि इसमें ए-आई चिपसैट होगी, जिससे इसकी बैटरी लाइफ काफी बेहतर रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि स्मार्टवॉच अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। हुवावे जीटी-2 स्मार्टवॉच ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप और उनकी जीवनशैली को उन्नत करने के लिए बेहतर उत्पाद है। इस डिवाइस में 150 मीटर से अधिक रेडियस के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की क्षमता है। नई हुवावे वॉच सीरीज में थ्री-डी ग्लास स्क्रीन होगी और इसके दो हफ्ते की लंबी बैटरी बैकअप के साथ आने की संभावना है।

उन्नत फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाओं से लैस, हुवावे जीटी-2 स्मार्टवॉच ट्रायथलॉन/हाइक सहित विभिन्न कसरत करने वाले तरीकों की निगरानी करेगी। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, इन-डिवाइस म्यूजिक और लगभग 500 गानों को स्टोर और प्ले करने की क्षमता होगी। हुवावेई की जीटी सीरीज वाली स्मार्टवॉच काफी सफल रही है, जिसने अपनी लॉन्चिग के बाद से वैश्विक स्तर पर 20 लाख यूनिट की बिक्री की है।

Published on:
04 Dec 2019 03:05 pm
Also Read
View All