गैजेट

6000mAh बैटरी और 6.6 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ इस दिन आएगा Infinix का सस्ता स्मार्टफोन, बस इतनी होगी कीमत

अगर आप एक लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने की 22 तारीख (22 फरवरी) को Infinix कंपनी अपना नया सस्ता स्मार्टफोन ‘Smart 7’ लॉन्च करने जा रही है।

2 min read
Feb 15, 2023
infinix_smart_7.jpg

Infinix Smart 7: अगर आप एक लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने की 22 तारीख (22 फरवरी) को Infinix कंपनी अपना नया सस्ता स्मार्टफोन ‘Smart 7’ लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की कीमत 7500 रुपए से भी कम हो सकती है। इस फोन के लॉन्च से पहले काफी फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। फीचर्स और कीमत के हिसाब से तो यह तय है कि यह फोन भारत में मौजूदा फोन्स को (8000 रुपये से कम) तगड़ी चुनौती दे सकता है।

आपको बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Infinix Smart 6 का सक्सेसर होगा। कंपनी का दावा है कि नया Infinix Smart 7 स्मार्टफोन इस सेगमेंट में मौजूदा फोन्स से काफी बेहतर फीचर्स के साथ आएगा। आइये जानते हैं नए फोन्स के संभावित फीचर्स के बारे में...


22 फरवरी को होगा लॉन्च

नये Infinix Smart 7 स्मार्टफोन में कई कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं और जिनके दम पर यह Realme, Xiaomi और Moto जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा। नये Infinix Smart 7 स्मार्टफोन के बैक पर वेब पैटर्न देखने को मिलेगा। पिछले साल के मॉडल की तरह इस फोन का बैक पैनल भी कथित रूप से एंटी-बैक्टीरियल मटेरियल का बना होगा। कंपनी इस फोन को ग्रीन और ब्लू कलर में उतार सकती है। कंपनी इस फोन को 22 फरवरी के दिन लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें: महज 1,799 में लॉन्च हुई देश की सबसे बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, आपकी सेहत का रखेगी पूरा ध्यान

Infinix Smart 7 IMAGE CREDIT:


डिस्प्ले और संभावित कीमत

नये Infinix Smart 7 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले में 400 nits की ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, फोन में 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM मिलेगी। इसके अलावा इसमें 64GB का इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकता है। पावर के लिए इस फोन में फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में कौन सा प्रोसेसर दिया जायेगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने इस फोन को लेकर टीज किया है कि इसकी कीमत 7,500 रुपये से कम

Published on:
15 Feb 2023 02:11 pm