26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 1,799 में लॉन्च हुई देश की सबसे बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, आपकी सेहत का रखेगी पूरा ध्यान

अगर आप एक एक बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो Ambrane ने अपनी नई Wise Eon Max स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 14 Feb 2023, 5:13 PM IST

ambrane.jpg

Ambrane Wise Eon Max

अगर आप एक एक बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो Ambrane ने अपनी नई Wise Eon Max स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया है और खास बात यह है कि इसमें आपको कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसका डिस्प्ले रिच है और इसका ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें लगी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 10 दिनों तक का बैकअप देगी। आइये जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में...

कीमत और उपलब्धता

बात कीमत की करें तो नई Ambrane Wise Eon Max की कीमत 5,999 रुपये है लेकिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इस पर पूरे एक साल की वारंटी दे रही है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा एंब्रेन की वेबसाइट से हो रही है। Ambrane Wise Eon Max को ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ब्राउन और बरगंडी कलर में खरीदा जा सकेगा। अब इस कीमत में कौन-कौन से फीचर्स दिए जा रहे हैं... आइये जानते हैं..


डिस्प्ले और फीचर्स

Ambrane Wise Eon Max का डिजाइन आपको पसंद आएगा। इसका बड़ा डिस्प्ले इसकी खासियत है। इसमें 2.01 इंच की Lucid डिस्प्ले दिया है जिसका रिजॉल्यूशन 240x283 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि मार्केट में मौजूदा अन्य वॉच के मुकाबले 25% अधिक ब्राइटनेस का दावा किया है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Haier ने नया पावरफुल 5 स्टार AC किया लॉन्च, सिर्फ 10 सेकेंड में कमरा करेगा ठंडा



हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। इस वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। Wise Eon Max में 280mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट है। इस स्मार्टवॉच से आप फोन के म्यूजिक और कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं।