गैजेट

गेमिंग का मिलेगा अब फुल मज़ा, Jio ने लॉन्च किया नया गेम कंट्रोलर, जानिये कितनी है कीमत

Jio का यह गेम कंट्रोलर रिचार्जेबल बैटरी से लैस है। यह हल्का है और इसके बटन स्टाइल में डिजाइन किया गया है। आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

2 min read
May 30, 2022

रिलायंस जियो (reliance jio) ने एक्सेसीरीज सेगमेंट में कदम रखते हुए नया गेम कंट्रोलर लॉन्च किया है। Jio ने वायरलेस गेमिंग कंट्रोलर को मार्केट में पेश किया है। खास बात यह है कि Jio का यह गेम कंट्रोलर रिचार्जेबल बैटरी से लैस है। यह हल्का है और इसके बटन स्टाइल में डिजाइन किया गया है। आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। Jio का यह गेम कंट्रोलर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। इतना ही नहीं इसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर है।

कीमत और फीचर्स:

बात कीमत की करें तो Jio Game Controller की कीमत 3,499 रुपये तय की गई है जोकि सही है और लगभग सभी गेमर्स की पॉकेट में फिट आएगा। यह EMI ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। Jio की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जियो गेम कंट्रोलर को मैटे ब्लैक फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो Jio Game कंट्रोलर को एंड्रॉयड टैबलेट और टीवी के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं बेस्ट एक्सपेरियंस के लिए इसे Jio सेटटॉप बॉक्स के साथ भी यूज़ किया जा सकता है। जियो सेटटॉप बॉक्स को अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था। इसे कंसोल गेमिंग के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v4.1 की सुविधा मिलती है, साथ ही इसमें लो लैटेंसी का भी दावा कंपनी ने किया है। इसमें रिचार्जेबल बैटरी है जिसे लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। चार्जिंग में कितना समय लगेगा इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

Jio के इस गेम कंट्रोलर का वजन 200 ग्राम है। Jio गेम कंट्रोलर में 20 बटन मिलते हैं जिनमें दो ट्रिगर और 8 डायरेक्शन एरो बटन देखने को मिलते हैं। इसके साथ दो जॉयस्टिक भी दी गई हैं। कंट्रोलर के साथ दो वाइब्रेशन फीडबैक मोटर है जिसके साथ हैप्टिक कंट्रोल भी है।

Published on:
30 May 2022 09:34 pm
Also Read
View All