गैजेट

Jio GigaFiber सर्विस इस दिन से होगी शुरू, 3 महीने 100GB डेटा मिलेगा फ्री

फ्री इंटरनेट, जियो फोन के बाद कंपनी ने एक बार फिर फ्री गीगा फाइबर सर्विस देने की तैयारी कर ली है।

2 min read
Jio GigaFiber इन दिन से होने जा रहा शुरू, 3 महीने 100GB डेटा मिलेगा फ्री

नई दिल्ली: रिलांयस जियो का दबदबा कामय है और रहेगा ऐसा कहना गलत नहीं होगा। जियो ने अपनी शुरूआत फ्री ऑफर के साथ की और यूजर्स को सबसे सस्ती सेवा प्रदान की। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर दिन नए ऑफर पेश करता है ताकी उसके यूजर्स का रुझान बना रहें। फ्री इंटरनेट, जियो फोन के बाद कंपनी ने एक बार फिर फ्री गीगा फाइबर सर्विस देने की तैयारी कर ली है।

ये भी पढ़ें

JIO यूजर्स को नहीं देने होंगे 1 भी रुपये, दिसंबर 2019 तक करें Free कॉल व डेटा यूज

हालांकि इस सेवा को दिवाली पर शुरू करने की तैयारी की कई थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। खबरों की माने तो रिलायंस जियो अपनी इस ब्रॉडबैंड सर्विस को भी फ्री में देगी ताकी कोई भी यूजर इससे अछूता न रह सकें।

जियो का लक्ष्य है इस नई सर्विस को 1100 कस्बो और 50 मिलियन तक पहुंचाना। कंपनी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है और अगले साल तक इस सेवा को भी शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाला इसपर काम जारी है और हर दिन हजारों लोग रजिस्ट्रेशन भी कर रहे हैं। Jio GigaFiber का सबसे शुरूआती प्लान 500 रुपये में आएगा। इसके अलावा खबर है कि कंपनी अपने यूजर्स को शुरुआत के तीन महीने 100Mbps की स्पीड से 100GB मंथली डेटा फ्री में देगी। यानी तीन महीने आपको फ्री में सर्विस मिलेगी। इसके बाद आपको रकम चुकानी होगी।

बता दें कि यूजर्स को शुरुआत में सिक्योरिटी डिपोजिट के तौर पर 4,500 रुपये चुकाने होंगे। इतना ही नहीं इस सर्विस को लेने के दौरान आपको गीगा फाइबर और जियो टीवी रॉउटर फ्री में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 750, 999 और 1,299 रुपये का प्लान भी पेश कर सकती है। कंपनी के आने वाले ये सभी प्लान्स 1 महीने की वैधता वाले होंगे।

ये भी पढ़ें

इस दिन भारत में लॉन्च होगा 5G सिम, 20 रुपये में मिलेगा सबकुछ फ्री
Published on:
13 Nov 2018 12:29 pm
Also Read
View All