हालांकि खबर यह भी है कि मोबल नाम की एक कंपनी 5जी सिम लॉन्च करने जा रही है, जो रिलांयस जियो को कड़ी टक्कर दे सकती है। दरअसल mobal एक विदेशी कंपनी हैं जो इंडिया में अगले साल यानी जनवरी 2019 को 5जी सिम पेश कर सकती हैं, जिसे यूजर्स किसी भी मोबाइल के दुकान से खरीद सकते हैं और फ्री कॉल और इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकते हैं। Mobal का दावा किया है कि इस सिम पर एक साल तक कॉलिंग, डाटा, मैसेजिंग समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। साथ ही इस सिम का नेटवर्क भी अन्य कंपनियों से काफी बेहतर होगा। खबरों की माने तो जियो ने जिस तरह से फ्री सेवा देकर लोगों को अपना बनाया है वैसे ही यह कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए शुरुआत में सिम के साथ फ्री सेवा ही देगी।