Jio, Airtel, Vodafone और Idea के सबसे सस्ते प्लान। हर दिन मिलेगा 2GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग। इन प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम।
नई दिल्ली: टेलीकॉम मार्केट में इन दिनों डेटा वार जारी है और हर कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए कम कीमत में बेहतर डेटा प्लान लॉन्च कर रही है। ताकि वो अपने ग्राहकों को कहीं जाने से रोक सकें। इसी कड़ी में आज आपको Jio, airtel , vodafone और Idea के सबसे सस्ते प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन सौ मैसेज का लाभ मिलता है।
Vodafone का 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज फ्री में मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।
Idea ने भी अपने यूजर्स के लिए 199 रुपये वाला प्लान उतारा है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 मैसेज और 1.5GB जीबी का इंटरनेट डेटा फ्री मिलता है।
Airtel के 199 रुपये वाले प्लान को बेस्ट कहा जा सकता है, क्योंकि इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और डेली 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान को सबस्क्राइब करने वाले यूजर्स को एयरटेल TV प्रीमियम और G5 का फ्री सबस्क्रिप्शन मिलता है।
Jio मात्र एक ऐसा टेलीकॉम नेटवर्क है जो अपने यूजर्स को सस्ते में बेहतर डेटा पैक देता है। जियो के 198 वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलाव अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 मैजेस फ्री में मिलेगा। साथ ही यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।