गैजेट

Lenovo ने लॉन्च किया किया हाई परफॉरमेंस लैपटॉप, पहली बार शामिल किया ये दमदार प्रोसेसर

Lenovo IdeaPad 1: लेनोवो ने अपना नया लैपटॉप IdeaPad 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बता यह है कि यह कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो Ryzen 3 7320U प्रोसेसर से लैस है। बेहतर साउंड के लिए इसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है।

2 min read
Feb 06, 2023
lenova_laptop.jpg

Lenovo: अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के भीतर है और आप एक लिसे लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं जोकि लम्बी बैटरी लाइफ के साथ दमदार परफॉरमेंस मिले तो Lenovo ने अपना नया लैपटॉप IdeaPad 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बता यह है कि यह कंपनी का पहला लैपटॉप है, जो Ryzen 3 7320U प्रोसेसर से लैस है। बेहतर साउंड के लिए इसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है।

इस लैपटॉप को कंपनी ने स्टूडेंट्स,ऑफर वर्कर और टीचर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है समें बड़ी स्क्रीन के साथ दमदार बैटरी मिलती है। इस लैपटॉप में कई और फीचर्स भी दिए गये हैं जोकि यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं.... तो चलिए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां

कितनी है कीमत

नए Lenovo IdeaPad 1 लैपटॉप की कीमत 44,690 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इस लैपटॉप को 8 फरवरी से खरीद पायेंगे। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन इंडिया व लीडिंग रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा अब जानते हैं कि इस कीमत में अब आपको कौन-कौन से फीचर्स मिल रहे हैं।

डिस्प्ले, साइज़ और फीचर्स

नए Lenovo IdeaPad 1 लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है जोकि आपकी आंखों के लिए भी सेफ है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 220 निट्स है। परफॉरमेंस के लिए इस लैपटॉप में AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर दिया है और साथ में AMD Radeon 610M ग्राफिक कार्ड दिया है। यह मॉडल 8GB LPDDR5-5500 RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

बैटरी लाइफ

इस नए लैपटॉप में 42Wh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 14 घंटे तक चलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में वाई-फाई, जीपीएस समेत यूएसबी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। यह लैपटॉप 720p रेजलूशन वाले एचडी वेब कैम के साथ आता है। कीमत के हिसाब से यह लैपटॉप ठीक लग रहा है लेकिन इसमें स्टोरेज की कमी महसूस की जा सकती है, अगर यह 1TB स्टोरेज के साथ आता तो अहम इसे एक वैल्यू फोर मनी मॉडल कह सकते थे।

Published on:
06 Feb 2023 03:29 pm