27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 797 रुपये में BSNL ने पेश किया पूरे साल का रिचार्ज प्लान, JIo-Airtel को मिलेगी कड़ी टक्कर

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने यूजर्स एक अब एक बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी ने लॉन्ग टर्म यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पूरे साथ (365 दिन) का प्लान पेश किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 4 Feb 2023, 9:56 PM IST

bsnl_plans.jpg

पिछले सालों में देखने में आया है कि अब यूजर्स महीने वाला प्लान छोड़कर पूरे साल का ही रिचार्ज करवाना पसंद कर रहे हैं। दरअसल ऐसे सालाना प्लान्स कई सारे बेनेफिट्स के साथ आते हैं और सस्ते भी पड़ते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए bsnl (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने यूजर्स एक अब एक बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी ने लॉन्ग टर्म यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पूरे साथ (365 दिन) का प्लान पेश किया है। आइये जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में...

BSNL का 797 रुपये का वाला प्लान

यूजर्स के लिए BSNL के नए 797 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिन (एक साल) की मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यानी अब आप पूरे साल भर मुफ्त में कॉल्स का मज़ा ले सकते हैं।

इतना ही नहीं रोजाना 2GB डेटा भी आपको इस प्लान में मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है। साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री SMS बेनेफिट्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: कम कीमत में Flipkart ने लॉन्च किये नए Split AC, केवल 1249 रुपये देकर ला सकते हैं घर

अगर आपके यहां BSNL का बढ़िया नेटवर्क आता है तो आप इस प्लान पर शिफ्ट हो सकते हैं। यह वाकई एक वैल्यू फॉर मनी है। इस प्लान को ऐसे लोग भी खरीद सकते हैं जोकि दूसरे नंबर को सिर्फ कॉल्स के लिए रखते हो। BSNL के सबसे सस्ते वार्षिक प्लान की जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।