गैजेट

PlayStation 5 Slim: भारत में 5 अप्रैल को लॉन्च होगा Sony PS5 Slim, गेमिंग एक्सपीरियंस होगा शानदार

Sony PlayStation 5 Slim Launch In India: सोनी प्लेस्टेशन 5 स्लिम अब भारत में लॉन्च होने वाला है। इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट भी सामने आ गई है।

2 min read
PlayStation 5 Slim

वीडियो गेम्स (Video Games) की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ रही है। साथ ही वीडियो गेमर्स की संख्या भी। यूं तो लंबे समय से ही गेमिंग को लोग काफी पसंद करते हैं, पर समय के साथ ही लोगों में इसके लिए दीवानगी बढ़ रही है। वीडियो गेम्स खेलने के लिए कई कंसोल्स अवेलेबल हैं। लोग पीसी के साथ ही सोनी प्लेस्टेशन (Sony PlayStation), माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स (Microsoft XBox) और निनटेंडो स्विच (Nintendo Switch) जैसे गेमिंग कंसोल्स को काफी पसंद करते हैं।

भारत (India) में भी वीडियो गेम्स को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। भारत में वीडियो गेम्स का क्रेज़ बहुत ही तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत में भी लोग प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स जैसे कंसोल्स का काफी इस्तेमाल करते हैं और पसंद भी करते हैं। और बात जब इन दोनों कंसोल्स में से एक चुनने की होती है, तो ज़्यादा लोग प्लेस्टेशन को पसंद करते हैं। प्लेस्टेशन 5 (PlayStation 5) इस समय सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले कंसोल है और यह गेमर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। सोनी ने पिछले साल 10 नवंबर को इसका स्लिम वर्ज़न प्लेस्टेशन 5 स्लिम (PlayStation 5 Slim) लॉन्च किया था। हालांकि इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया था और भारतीय गेमर्स भी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। पर अब उनका इंतज़ार खत्म होने जा रहा है।


भारत में 5 अप्रैल को लॉन्च होगा PS5 Slim

भारत में पीएस 5 स्लिम (PS5 Slim) 5 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन से इसे चुनिंदा ऑनलाइन रिटेलर्स और सोनी के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

कितनी होगी कीमत?

PS5 Slim के दो वैरिएंट्स अवेलेबल होंगे। डिस्क-वैरिएंट और डिजिटल-वैरिएंट। डिस्क-वैरिएंट को 54,990 रुपये में और डिजिटल-वैरिएंट को 44,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।


रेगुलर वर्ज़न से कैसे अलग है स्लिम वर्ज़न?

PlayStation 5 का स्लिम वर्ज़न कुछ फीचर्स में रेगुलर वर्ज़न से अलग है। स्लिम वर्ज़न साइज़ के मामले में रेगुलर वर्ज़न से पतला है। साथ ही स्टोरेज की बात करें, तो रेगुलर वर्ज़न में 825 जीबी स्टोरेज मिलता है तो स्लिम वर्ज़न में 1 टीबी स्टोरेज, जो रेगुलर वर्ज़न से ज़्यादा है। गेमिंग और दूसरे फीचर्स के मामले में दोनों वर्ज़न्स एक जैसे ही हैं। हालांकि पीएस 5 स्लिम के लिए वर्टिकल स्टैंड अलग से खरीदना होगा जो पीएस 5 के रेगुलर वर्ज़न के साथ ही आता है और अलग से नहीं खरीदना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Motorola Edge 50 Pro हुआ भारत में लॉन्च, कमाल के फीचर्स और कीमत इतनी..



Published on:
04 Apr 2024 11:15 am
Also Read
View All

अगली खबर