बॉलीवुड की ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा को निक जोन्स मिलने के बाद अब वो आपके लिए निक जोन जैसे पार्टन खोजने में मदद करेंंगी।
नई दिल्ली: बॉलीवुड की ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा को निक जोन्स मिलने के बाद अब वो आपके लिए निक जोन जैसे पार्टन खोजने में मदद करेंंगी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा डेटिंग ऐप bumble शुरू कर रही है जो टिंडर को आने वाले समय में टक्कर दे सकता है। भारत में Bumble ऐप को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि इस डेटिंग ऐप के जरिए भारतीय महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना है। Bumble पहले से ही 160 से ज्यादा देशों में यूज किया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है और रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 39 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं जो चीन के बाद सबसे ज्यादा हैं। Bumble को टिंडर, Happn और फेसबुक के ट्रॉयल डेटिंग ऐप से कड़ी चुनौती मिल सकती है।
प्रियंका ने इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को की एक टेक स्टार्टअप कंपनी में भी इनवेस्टमेंट किया है जो कोडिंग एजुकेशन कंपनी है। बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स जोधपुर में मौजूद हैं। सगाई के बाद निक जोन्स का भारत में यह दूसरा दौरा है। फिल्मों की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज पिंक में काम करती नजर आएंगी। गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी की बॉयोपिक पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी। कोई पहली बार नहीं है जब प्रियंका किसी के जीवन पर आधारित फिल्म बना रही हैं। इससे पहले उन्होंने मैरी कॉम का किरदार भी निभाया है जो लोगों को काफी पसंद आया था।