गैजेट

Jio यूजर्स रोजाना मुफ्त में ऐसे पाएं 2GB एक्सट्रा डाटा

Jio यूजर्स ऐसे चेक करें एक्सट्रा डाटा ऑफर यूजर्स को रोजाना मुफ्त में मिल रहा 2GB डाटा

2 min read
Jio यूजर्स रोजाना मुफ्त में ऐसे पाएं 2GB एक्सट्रा डाटा

नई दिल्ली: हाल में ही रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए 'सेलिब्रेशन पैक' ऑफर को वापस पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को अतिरिक्त 10 जीबी डाटा दिया जा रहा है। मतलब यूजर्स को 5 दिनो के लिए 2 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा। अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपको भी एक्सट्रा डाटा मिल रहा है या नहीं तो आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें।

यह भी पढ़ें:Samsung Galaxy M30 कल होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, jio के यूजर्स को मिलेगा फायदा

ऐसे चेक करें एक्सट्रा डाटा

कंपनी की तरफ से मिल रहे एक्सट्रा डाटा को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको My Jio ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद आपको अपने जियो नंबर के जरिए लॉग इन करना होगा। अब आपको ऑथेंटिकेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड डालना होगा। इतना करने के बाद आप टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिख रहे तीन लाइन पर क्लिक करें और माय प्लान्स पर टैप करें। इसके बाद आप करेंट प्लान के नीचे दिए गए जियो सेलिब्रेशन पैक को खोजें। इस दौरान आप 1299 पर कॉल और एसएमएस के जरिए भी कंफर्म कर सकते हैं।

जियो 149 रुपये प्लान

हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक प्लान पेश किया है। कंपनी के इस प्लान की कीमत149 रुपये है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही रोजाना मुफ्त 100 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।

Published on:
25 Mar 2019 11:07 am
Also Read
View All