गैजेट

Russia Ukraine crisis : Apple ने रूस के खिलास उठाया सख्त कदम, प्रोडक्ट्स की बिक्री और सर्विस पर लगाया प्रतिबंध

Russia-Ukraine crisis : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को ध्यान में रखकर Apple ने कड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने रूस में निर्यात किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की सेल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा एप्पल पे सेवा को भी रोक दिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2022, 4:10 PM IST
apple.jpg
Apple

Russia-Ukraine crisis : अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने रूस (Russia) के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कंपनी ने रूस में बिकने वाले लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर रोक लगाने के साथ-साथ एप्पल पे सेवा को भी बंद कर दिया है। इसके अलावा एप्पल ऐप-स्टोर से RT और Sputnik ऐप को भी हटा दिया गया है।


एप्पल ने कहा कि कंपनी ने यह कदम रूस के खिलाफ इसलिए उठाया है, क्योंकि रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। कंपनी दोनों देशों की स्थिति पर लगातार नजर बनाएं हुए हैं। वहीं, यूक्रेन भी रूस पर दबाव बनाने की अपील कर रहा है। एप्पल ने भी रूस पर दबाव बनाने के लिए अहम योगदान दिया है।

आपको बता दें कि यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने पिछले सप्ताह एप्पल के सीईओ टिम कुक को पत्र लिख रूस में प्रोडक्ट्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ एप स्टोर से ऐप्स हटाने की मांग की थी।

चिपसेट का निर्माण हो सकता है प्रभावित :

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रही जंग (Russia-Ukraine War) की वजह से चिपसेट का निर्माण प्रभावित हो सकता है। दोनों देशों के बीच युद्ध चलने के कारण मेमोरी समेत कई प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भी ठप पड़ जाएगा। इससे चिपसेट की भी कमी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 50,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में पहुंच चुके हैं। कीव की राजधानी पर हमला जल्द हो सकता है। अब तक दोनों देशों के बीच चल रही जंग में हजारों लोग अपना जान गवा चुके हैं और कई शरणार्थियों के रूप में अपने घरों को छोड़ चुके हैं। बता दें कि चेरनोबिल परमाणु स्थल को रूसी सेना ने पिछले सप्ताह गुरुवार को अपने कब्जे में ले लिया था।

Published on: