Samsung Galaxy Note सीरीज को बंद किया जा सकता है। अब Galaxy Z Fold 3 में मिलेगा S Pen सपोर्ट।गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 को एक प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में विकसित किया गया है।
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) इन दिनों अपने कई प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। बता दें कि इस वर्ष Samsung ने अपने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। अब Samsung अपने Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन अगले वर्ष जून माह में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ S Pen का सपोर्ट दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 को एक प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में विकसित किया गया है। इसमें यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
बंद की जा सकती है Galaxy Note सीरीज
बता दें कि Galaxy Z Fold 3 की लॉन्चिंग के साथ ही सैमसंग अपनी Galaxy Note सीरीज को बंद कर सकती है। बता दें कि Galaxy Note सीरीज को सैमसंग ने अक्टूबर 2011 में लॉन्च किया गया था। इस गैलेक्सी नोट सीरीज के स्मार्टफोन्स में S Pen का सपोर्ट मिलता था।
सैमसंग ने इस सीरीज के तहत करीब एक दर्जन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए। अब इस गैलेक्सी नोट सीरीज को बंद कर सकती है। अब इस सीरीज के साथ मिलने वाले S Pen का सपोर्ट Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन में दिया जाएगा।
मिलेगा अंडर डिस्प्ले कैमरा
रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 को एक प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स से बेहतर तकनीकों को शामिल किया गया है जैसे कि एस पेन (इलेक्ट्रॉनिक पेन) और यूडीसी (अंडर डिस्प्ले कैमरा)। बता दें कि यूडीसी एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से कैमरा ***** के बिना भी ओएलईडी स्क्रीन के नीचे कैमरे को रखकर तस्वीरें खींची जा सकती है।
गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा में नहीं होगा एस पेन सपोर्ट
बता दें कि इससे पहले की रपटों में यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग की योजना एस पेन सपोर्ट के साथ गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा के नाम से अपने अगले फ्लैगशिप को लॉन्च करने की है, लेकिन इसमें एस पेन को फोन के साथ शामिल नहीं किया जाएगा। एस 21 के तीन मॉडल होने की बात कही जा रही है - स्टैनडर्ड, प्लस और अल्ट्रा। सैमसंग की तरफ से इसे जनवरी, 2021 में लॉन्च किए जाने की संभावना है, जिसकी बिक्री फरवरी से शुरू होगी।