
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियम लीग (IPL 2019) को देखते हुए डायरेक्ट टू होम (DTH) प्रोवाइडर कंपनी Tatasky औरAirtel Digital TV ने क्रिकेट के दीवानों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को मुफ्त में स्पोर्टस चैनल दिखाया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा यूजर्स आईपीएल के फाइनल मैच 19 मई तक उठा सकते हैं।
TataSky ऑफर
टाटा स्काई ने घोषणा की है कि वह अपने यूजर्स को स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगू, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 बंगला चैनलों का प्रसारण मुफ्त में दिखाएगा। इन चैनल्स को 23 मार्च से लेकर 19 मार्च तक मुफ्त में देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने Family Sports HD पैक भी लॉन्च किया है। इस पैक में कुल 96 चैनल हैं और इसकी कीमत प्रतिमाह 646 रुपये है। वहीं, इस पैक के SD चैनल वाले प्लान के लिए 456 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे।
airtel digital tv V ऑफर
एयरटेल डिजिटल टीवी भी अपने नए और पुराने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए स्पोर्टस चैनल्स को मुफ्त में दिखा रहा है। इसका फायदा यूजर्स IPL 2019 सीजन के दौरान उठा सकते हैं। इसमें कंपनी का नया कनेक्शन लेने वाले यूजर्स 19 मई तक स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी की प्रसारण मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, कंपनी के पुराने यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगू, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 बंगला का प्रसारण मुफ्त में देख सकते हैं।