गैजेट

Valentine Week Gifts: वैलेंटाइन वीक का हर दिन होगा ख़ास! ये वेबसाइट्स गिफ़्ट्स पर दे रहे हैं शानदार डील

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के दौरान आप अपने पार्टनर को कुछ खास देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ चुनिंदा शॉपिंग वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं, जहां चॉकलेट, फ्लावर्स और कॉफी मग जैसे गिफ्ट पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

2 min read
Feb 06, 2022
valentine day

Valentine Week 2022 : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत कल से होने वाली है। इस सप्ताह को खास बनाने के लिए अमेजन इंडिया (Amazon India), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और फर्न एंड पेटल (Pearl and Petals) जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर और डील दे रही हैं, जिससे लवर्स इस वीक को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकेंगे। अगर आप भी इस सप्ताह अपने पर्टनर को कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम आएगी। आपको यहां कुछ चुनिंदा वेबसाइट्स की जानकारी मिलेगी, जहां पर लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।


igp :
igp वेबसाइट ने वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर अपने प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। आप इस वेबसाइट से कैरिकेचर स्टैंड, फ्लावर्स, चॉकलेट और कॉफी मग जैसे प्रोडक्ट्स को उपहार के तौर पर अपने पार्टनर को दे सकते हैं।

Amazon India :
अमेजन इंडिया पर वैलेंटाइन शॉप नाम की माइक्रोसाइट एक्टिव हो गई है। इसमें चॉकलेट से लेकर फैशन ज्वेलरी जैसे प्रोडक्ट्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आपको फ्लाइट और बस टिकट पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।


Fern And Petals :
फर्न एंड पेटल्स पर फिलहाल डिस्काउंट और कैशबैक जैसे ऑफर्स तो नहीं दिए जा रहे हैं। लेकिन प्रोडक्ट्स 2 घंटे के अंदर डिलीवर किए जा रहे हैं। आप यहां से फ्लावर्स, केक और प्लांट अपने पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

India Gifts :
इंडिया गिफ्ट्स खास गिफ्टिंग वेबसाइट में से एक है। इस वेबसाइट पर वैलेंटाइन सेल शुरू हो गई है। आप यहां से 499 रुपये के अंदर चॉकलेट बॉक्स और 799 रुपये के अंदर कॉम्बो गिफ्ट बॉक्स खरीद सकते हैं, जिसमें आपको कॉफी मग, की-रिंग और लव पजल जैसे कई प्रोडक्ट्स मिलेंगे।

Flower Aura :
फ्लावर ऑरा वेबसाइट पर सभी प्रोडक्ट्स पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप यहां से फ्लावर्स, चॉकलेट और केक अपने पार्टनर को उपहार के तौर पर देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Published on:
06 Feb 2022 07:58 pm
Also Read
View All