मी 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2के प्रो 1,269 पिक्सल पर रिकॉर्डिंग कर सकता है। मी स्मार्ट क्लॉक में इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट सपोर्ट भी दिया गया है।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अब स्मार्टफोन्स के अलावा स्मार्ट होम गैजेट्स में भी अपने पैर पसार रही है। कंपनी ने यूरोपीय बाजार में अपने दो स्मार्ट होम गैजेट्स लॉन्च किए है। इनमें से एक होम सिक्योरिटी कैमरा है और दूसरी स्मार्ट क्लॉक। कंपनी ने इसे मी 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2के प्रो और मी स्मार्ट क्लॉक के नाम से बाजार में पेष किया है। मी 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2के प्रो 1,269 पिक्सल पर रिकॉर्डिंग कर सकता है। यह सिक्योरिटी ड्यूल नॉइज कैंसलिंग माइक के साथ आता है। वहीं मी स्मार्ट क्लॉक में कई दिलचस्प फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
बात करें शाओमी के इन स्मार्ट होम गैजेट्स की कीमत की तो मी 360 होम सिक्यॉरिटी कैमरा 2के प्रो को 59.99 यूरो (करीब 5,400 रुपए) की कीमत मेें लॉन्च किया गया है। यह वाइट कलर में उपलब्ध होगा। वहीं इसकी स्मार्ट क्लॉक की कीमत की बात करें तो मी स्मार्ट क्लॉक को 49.99 यूरो (करीब 4,500 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फिलहाल शाओमी ने होम सिक्यॉरिटी कैमरा और मी स्मार्ट क्लॉक की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। साथ ही शाओमी इन्हें भारत में कब लॉन्च करेगी, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
होम सिक्योरिटी कैमरा के फीचर्स
बात करें शाओमी के मी 360 होम सिक्यॉरिटी कैमरा 2के प्रो के फीचर्स की तो इसमें अपर्चर एफ/1.4 के साथ 6पी लेंस दिया गया है। इसका कैमरा 1,296 पिक्सल पर रिकॉर्डिंग कर सकता है। साथ ही यह 360-डिग्री पैन-टिल्ट-ज़ूम सपॉर्ट करता है। यह कैमरा सिंगल फ्रेम में ज्यादा एरिया कवर कर सकता है। इसके अलावा शाओमी के इस कैमरे में 940-एनएम इन्फ्रारेड लाइट सेंसर भी दिया गया है। इस फीचर की मदद से यह कम रोषनी में भी बेहतर रिकॉर्डिंग करता है। इसके अलावा इसमें टू-वे रियल-टाइम वॉइस कॉलिंग सपॉर्ट भी दिया गया है। यह ड्यूल-बैंड वाई-फाई सपॉर्ट करता है।
मी स्मार्ट क्लॉक के फीचर्स
बात करें शाओमी की मी स्मार्ट क्लॉक के फीचर्स की तो इस स्मार्ट क्लॉक में 3.97 इंच कलर डिस्प्ले दी गई है, जो टच सपॉर्ट करती है। साथ ही मी स्मार्ट क्लॉक इसमें इनबिल्ट गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट सपोर्ट भी दिया गया है। मी स्मार्ट क्लॉक पर मी 360 होम सिक्यॉरिटी कैमरा 2के प्रो से फुटेज को भी स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें एक सनराइज अलार्म फीचर है। इस क्लॉक को डिजिटल फोटो फ्रेम के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल फोटो फ्रेम की भी सुविधा है।