गैजेट

आपको बेहद हाईटेक बना देगा 150 रुपये का ये पेन, स्मार्टफोन पर करता है काम

आज हम आपको एक ऐसे पेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप महज 150 रुपये में खरीद सकते हैं और ये पेन आपके बड़े काम आएगा।
2 min read
Nov 15, 2018
smart pen
आपको बेहद हाईटेक बना देगा 150 रुपये का ये पेन, स्मार्टफोन पर करता है काम

नई दिल्ली: आज हम सबके पास स्मार्टफोन होना बेहद ही जरूरी है और ऐसे में अगर आप जॉब करते हैं तो स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपको लगभग हर वक्त करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है जब स्मार्टफोन में हमें कोई प्रेजेंटेशन या फिर कोई ग्राफिक इस्तेमाल करना होता है तब हम उंगलियों का इस्तेमाल करके ऐसा नहीं कर पाते हैं और हमे किसी ख़ास गैजेट की जरूरत पड़ती है ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप महज 150 रुपये में खरीद सकते हैं और ये पेन आपके बड़े काम आएगा।

कौन सा है ये पेन

जिस पेन की हम बात कर रहे हैं उसे कपैसिटिव टचस्क्रीन पेन कहते हैं और इस पेन की ख़ास बात ये है कि आप इस पेन की मदद से बड़ी ही आसानी से स्मार्टफ़ोन की स्क्रीन पर टच कर सकते हैं और इसपर पैटर्न भी ड्रॉ कर सकते हैं। दरअसल ये देखने में किसी आम पेन जैसा ही होता है साथ ही ये काम भी किसी आम पेन की तरह से ही करता है लेकिन इसके आखिरी छोर पर ऐसा मटीरियल लगा होता है जो टच स्क्रीन को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से आप बड़ी आसानी से इस पेन को स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करता है काम

कपैसिटिव टच स्क्रीन स्पोर्ट वाला पेन आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं और इस पेन के आखिरी छोर से आप स्मार्टफोन की स्क्रीन पर लिख सकते हैं। ये स्मार्टफोन किसी भी अन्य पेन की तरह से पेपर पर भी लिख सकता है और इसकी मदद से आप स्मार्टफोन पर भी लिख सकते हैं। बता दें कि इस पेन को आप 150 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक खरीद सकते हैं।

Published on:
15 Nov 2018 11:31 am