
नई दिल्ली: फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब भी कुछ समय के लिए पूरी दुनिया में डाउन हो गया था। इसकी वजह से कई यूजर्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, अब कंपनी ने इसे ठीक कर लिया है। दिक्कत को ठीक करने के बाद कंपनी ने ट्विट भी किया है, जिसमें बताया गया है कि हम वापस आ गए हैं! साथ ही धैर्य के लिए कंपनी ने धन्यवाद भी कहा है और जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म पर हो रही दिक्कतों को ठीक कर लिया गया है।
बता दें यूट्यूब करीब घंटे भर बंद रहने के बाद 8 बजे दोबारा शुरू हुआ। इसके डाउन होने के बाद डेस्कटॉप और ऐप कहीं भी वीडियोज नहीं चल रहे थें। ठप होने के दौरान जब यूजर्स वीडियो प्ले कर रहे थें तब 500 और 503 इंटरनल सर्वर Error messages दिखाई दे रहे थे। वहीं, वीडियोज पर पेज के केवल Thumbnail नज़र आ रहा था। कंपनी ने कहा है कि अगर अभी भी आपको प्लेटफॉर्म पर कोई दिक्कत महसूस होती है तो आप उसके बारे में हमें जानकारी दे सकते हैं।
इससे पहले हाल में ही फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम कई यूरोपयन देशों में 8:00 बीएसटी पर बंद हो गया था। इसके बाद यूजर्स ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहें थे। ऐप बंद होने के दौरान जब यूजर्स इसे रिफ्रेश कर रहे थें तो उन्हें एक मैसेज मिला जिसमें लिखा हुआ था कि फीड रिफ्रेश नहीं हो सकती है। उस दौरान इंस्टाग्राम वेब वर्जन पर भी काम नहीं कर रहा था। ऐप के बंद होने के बाद कई यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर ट्वीट कर के दी थी।