13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डुअल रियर कैमरे के साथ Nokia X7 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

2 min read
Google source verification
nokia

डुअल रियर कैमरे के साथ Nokia X7 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: फिनलैंड की कंपनी HMD ग्लोबल ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia X7 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया है। बता दें इस हैंडसेट को भारत में Nokia 7.1 Plus के नाम से पेश किया जाएगा। नोकिया का ये नया स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Huawei Mate 20 और Huawei Mate 20 Pro लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Nokia X7 कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इनकी कीमत क्रमश: 1,699 चीनी युआन लगभग (18,000 रुपये), 1,999 चीनी युआन लगभग (21,200 रुपये) और 2,499 चीनी युआन लगभग (26,500 रुपये) है।

Nokia X7 स्पेसिफिकेशंस

नोकिया के इस स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गाया है जिसका ऐस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला ये हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर रन करता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन में जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जाएगा। हमने आपको पहले ही बता है कि फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। तीनों ही वेरिएंट के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अब जिंदगी भर Free में देखें TV, ये नया सेट टॉप बॉक्स दे रहा महाधमाका ऑफर

Nokia X7 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 3500 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गए है।