गरियाबंद

CG News: हैडलाइट से निकला नाग सांप, बाइक छोड़कर कूद पड़े युवक, काफी मशक्कत के बाद पीछा छुड़ाया

CG News: हैडलाइट के पास से नागराज फन फैलाते हुए बाहर आ गया। डर के मारे दोनों युवक तुरंत बाइक से कूद गए। नाग मोटरसाइकिल के भीतर ही बैठा रहा। उसे निकालने के लिए कई उपाय किए गए।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
हैडलाइट से निकला नाग सांप (Photo Patrika)

CG News: गरियाबंद जिले के मैनपुर नगर में गुरुवार दोपहर अजीब नजारा देखने मिला। एक बाइक से अचानक नाग सांप निकलने पर हड़कंप मच गया। भय के चलते युवक मोटरसाइकिल छोड़कर कूद पड़े। यह नजारा देखते ही देखते भीड़ का रूप ले लिया।

घटना मैनपुर के बिजली कार्यालय के सामने हुई। ग्राम भाठीगढ़ से दो युवक मोटरसाइकिल से सामान खरीदने मैनपुर आए थे। जैसे ही उन्होंने सामान लेकर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, हैडलाइट के पास से नागराज फन फैलाते हुए बाहर आ गया। डर के मारे दोनों युवक तुरंत बाइक से कूद गए। नाग मोटरसाइकिल के भीतर ही बैठा रहा। उसे निकालने के लिए कई उपाय किए गए।

मगर कोई तरीका काम नहीं आया। अंतत: मोटरसाइकिल के चारों ओर मिट्टी तेल छिड़का गया। इसके बाद नाग बाहर निकलकर पास की नदी की ओर चला गया। युवकों ने बताया कि दुकान के पास ही नदी-नाले हैं। आशंका है कि वहीं से नाग बाइक में घुस गया होगा। काफी मशक्कत के बाद जब नाग बाइक से बाहर निकला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Updated on:
29 Aug 2025 11:15 am
Published on:
29 Aug 2025 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर