गरियाबंद

Best Operation Award: 87वें CRPF दिवस पर 65वीं बटालियन सम्मानित, एंटी-नक्सल ऑपरेशन के लिए मिला अवार्ड

Best Operation Award: 87वें CRPF दिवस समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65वीं बटालियन को छत्तीसगढ़ में सफल एंटी-नक्सल ऑपरेशन के लिए ‘बेस्ट ऑपरेशन बटालियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
प्रभावी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सम्मान (photo source- Patrika)
प्रभावी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सम्मान (photo source- Patrika)

Best Operation Award: गुवाहाटी में हुए 87वें CRPF दिवस समारोह के दौरान, CRPF की 65वीं बटालियन को छत्तीसगढ़ में सफल एंटी-नक्सल ऑपरेशन के लिए "बेस्ट ऑपरेशन्स बटालियन अवार्ड" से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंपनी कमांडर राधेश्याम सिंह को यह सम्मान मिला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम में बटालियन की तारीफ करते हुए कहा कि 65वीं बटालियन ने नक्सल-मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है।

Best Operation Award: 28 कुख्यात नक्सली ढेर

जनवरी 2025 और जनवरी 2026 के बीच चलाए गए जॉइंट एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बटालियन की स्ट्रैटेजी बहुत अहम साबित हुई। राज्य में तैनात सात कंपनियों में से पांच गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों- कुल्हाड़ीघाट, छिंदोला, ओड और बिंद्रानवागढ़ में एक्टिव थीं। एक साल के अंदर, CC के दो सदस्यों समेत 28 कुख्यात नक्सली मारे गए, जबकि असरदार इंटेलिजेंस से 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया।

यह उपलब्धि अहम मानी जा रही…

Best Operation Award: गरियाबंद को नक्सल-मुक्त बनाने की लड़ाई में इस कामयाबी को अहम माना जा रहा है। कंपनी कमांडर राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह अवॉर्ड बटालियन की बेहतरीन ऑपरेशनल काबिलियत, मज़बूत लीडरशिप और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण को दिखाता है। उन्होंने जवानों की हिम्मत, अनुशासन और कमिटमेंट की तारीफ़ की और उनसे आगे भी इसी जोश के साथ अपनी ड्यूटी करते रहने की अपील की।

Published on:
21 Feb 2026 06:34 pm