गरियाबंद

खुद चिता पर लेट गया और लगा ली आग, धुआं उठता देख पहुंचे पडोसी तो रह गए सन्न

उसमें स्वयं अपने घर में चिता सजाकर उस पर लेट गया और मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो आग बुझाने पहुंचे। लोग आग बुझा रहे थे कि हलधर साहू को जली अवस्था में देख घबरा गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 10:04 PM IST
खुद चिता पर लेट गया और लगा ली आग,  धुआं उठता देख पहुंचे पडोसी तो रह गए सन्न
खुद चिता पर लेट गया और लगा ली आग, धुआं उठता देख पहुंचे पडोसी तो रह गए सन्न

रायपुर. एक युवक ने खुद चिता सजाकर उसमें लेट गया और मिट्टी तेल डालकर आग लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेल के सड़कपारा बस स्टैंड कसडोल पहुंच मार्ग पर स्थित तालाब के पास हलधर साहू (48) पिता आत्मराम साहू अपने घर में अकेला रहता था।

उसमें स्वयं अपने घर में चिता सजाकर उस पर लेट गया और मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब घर से धुआं निकलता देखा तो आग बुझाने पहुंचे। लोग आग बुझा रहे थे कि हलधर साहू को जली अवस्था में देख घबरा गए। लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां से शव मिलने पर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। हलधर साहू ने खुद क्यों आग लगाई इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। आत्महत्या किए जाने की वजह अज्ञात है।

Updated on:
11 Oct 2019, 10:04 PM IST
Published on: