गरियाबंद

बाल-बाल बचे खनिज अधिकारी, कार्यवाही से गुस्साए खनन माफिया ने किया ट्रक से कुचलने का प्रयास

घटना से डरे हुए अधिकारीयों ने रात में ही पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम और खनिज अधिकारियों ने मिलकर रात को राजिम महानदी पुल पर आरोपी हाईवे चालक को पकड़ा। मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 6:04 PM IST
mining_mafia.jpg

गरियाबंद. कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी एफ आर नागेश के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक मृदुल गुहा व ग्रामीणों की सहयोग से पैरी नदी के कुटेना घाट में सोमवार रात 11 बजे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 19 हाइवा, 2 ट्रैक्टर व एक मशीन को जब्त कर पाण्डुका थाना के सुपुर्द कर दिया गया था ।

वहीँ रेत खदान के पास स्थित ढाबे पर सात से आठ हाईवा खडे मिले, जिसके बाद खनिज विभाग के अधिकारियों ने हाईवा ड्राइवर को रेत खदान न जाने की चेतावनी देकर वापस लौटा दिया, जिससे हाईवा चालक नाराज हो गए और खनिज अधिकारियों से झगड़ा करने लगे। उन्होंने गाडी से कुचल देने की बात कही।

इसके बाद जब खनिज अधिकारी वापस जाने लगे तो हाईवा के ड्राइवरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। यही नहीं खनिज अधिकारी के वाहन के आगे और पीछे एक-एक हाइवा चलाते हुए उनको कुचलने का प्रयास करने लगे। अधिकारी किसी तरह उनसे अपनी जान बचाकर वहां से निकल सके।

घटना से डरे हुए अधिकारीयों ने रात में ही पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम और खनिज अधिकारियों ने मिलकर रात को राजिम महानदी पुल पर आरोपी हाईवे चालक को पकड़ा। मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया गया है।

Updated on:
12 Nov 2019, 6:04 PM IST
Published on: