गरियाबंद

पिक्चर अभी बाकी है…मोदी पर रखिए भरोसा, कांग्रेस पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम शर्मा

Lok Sabha Election 2024: केंद्र में 10 साल की भाजपा सरकार पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, मोदी का कार्यकाल ट्रेलर है। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। मोदी को जिताने के लिए उन्होंने महासमुंद से लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को समर्थन देने की बात कही।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2024, 8:54 AM IST
Feature image

CG Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को छुरा पहुंचे। सभा लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान वे विपक्षियों पर कई बार जमकर बरसे। केंद्र में 10 साल की भाजपा सरकार पर उन्होंने कहा, मोदी का कार्यकाल ट्रेलर है। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। मोदी को जिताने के लिए उन्होंने महासमुंद से लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को समर्थन देने की बात कही।

शर्मा ने कहा, देश आज सुरक्षित हाथों मे है। मोदी आज हर वर्ग की जुबान पर हैं। हर तरफ सिर्फ उन्हीं का डंका बज रहा है। कांग्रेस का काम झूठ बोलना है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के घोषणापत्र में महिलाओं से 500 रुपए देने की बाम कही थी। दिए नहीं। छत्तीसगढ़ के 18 लाख गरीबों का आवास रोक दिया। किसानों को दो साल का बोनस नहीं दिया। ऐसे लोगो को फिर मौका नहीं देना है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ घोटाले करना जानती है। पिछले पांच साल में देखें तो छत्तीसगढ़ मे कोई विकास नहीं हुआ। केवल घोटाले हुए। शराब घोटाला। कोयला घोटाला। महादेव ऐप सट्टा घोटाला। गोबर घोटाला। हमारी सरकार ने तीन महीने में सभी गारंटी पूरी की।

हमने सुशासन की सरकार बनाई: रोहित

सभा में कई लोगों ने भाजपा ज्वॉइन की। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा, तीन महीने पहले जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। हमने इसे सुशासन की सरकार साबित कर दिखाया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते में गांव, गरीब, किसानो की आर्थिक समृद्धि और विकास के पहिए को फिर से गति मिली है। पांच साल के काम को भाजपा ने तीन महीने में पूरा कर दिखाया है। सत्ता में आते ही 18 लाख गरीबों को आवास, किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी, दो साल का बोनस, महिलाओं को एक हजार रुपए, तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में खरीदी जैसी सभी गारंटी पूरी हुई है। सुशासन की सरकार चुनने कमल को जिताएं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भागवत हरित, किशोर महानंद, पीलूराम, खोमन चंद्राकर, गफू मेमन, चंद्रशेखर साहू आदि मौजूद रहे।

Updated on:
18 Apr 2024, 8:54 AM IST
Published on: