27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / अरे! गृह मंत्री विजय शर्मा ने राहुल-प्रियंका को ये क्या कह दिया? अब कांग्रेसी ढूंढ रहे हैं जवाब

अरे! गृह मंत्री विजय शर्मा ने राहुल-प्रियंका को ये क्या कह दिया? अब कांग्रेसी ढूंढ रहे हैं जवाब

CG Election 2024: अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने वाले होंगे। उप मुयमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, राहुल गांधी बताएं आखिर वे क्या चाहते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 17 Apr 2024, 11:32 AM IST

Lok Sabha Chuunav 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सियासी हमला बोला है। उन्होंने पूछा - कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व और वजूद कहां है, क्या कहकर प्रचार करेंगी? शर्मा बोले - इसके पहले भी प्रियंका वाड्रा के आगमन पर कांग्रेस वालों ने जनता के पैसों से गुलाब के फूल बिछाए थे। फिर गुलाब की उन पंखुड़ियों से गुलकंद बना लिया था। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने वाले होंगे। शर्मा ने राहुल गांधी की चुनावी यात्राओं और रैलियों की ओर इशारा करते हुए पूछा कि उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। शर्मा ने समाज में संघर्ष उत्पन्न हो, ऐसा राहुल चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल हो गई रे बाबा… यहां ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जहां मोबाइल चलेगा ही नहीं

राहुल को समाज तोड़ने वाला निरूपित करते हुए कहा कि उनकी मंशा है कि लोग आपस में संघर्ष करते रहें। शर्मा बोले - कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है। राहुल की बातों पर अब लोग विश्वास नहीं करते। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तीन साल में नक्सलवाद खत्म करने के वादे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा - किसी भी विषय को लेकर लक्ष्य बांधकर चलना पड़ता है। बहुत सारे लोग मूलधारा में लौट रहे हैं। बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ फिर सामने आएंगे, चर्चा अनुबंधों का रास्ता भी अपनाएंगे। जो मूलधारा में वापस आना चाहें, उनका स्वागत है। हमारी सरकार नक्सलवाद रोकने हर जरूरी कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यहां भाजपा के पास मुद्दों का पिटारा, कांग्रेस केवल न्याय गारंटी के भरोसे