गरियाबंद

DJ operator Death: राजिम में दर्दनाक सडक़ हादसा, डीजे ऑपरेटर की मौत, बुरी तरह कुचला सिर

DJ operator Death: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

2 min read
May 02, 2026
राजिम में दर्दनाक सडक़ हादसा (Photo Patrika)

DJ operator Death: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डीजे ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार राजिम के महाडिक़ पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात करीब 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में नवापारा निवासी जागेश्वर ध्रुव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है जागेश्वर डीजे ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार को वह पथर्रा में एक समारोह में डीजे बजाने के बाद अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इससे सम्बंधित खबरें

ट्रैक्टर से दबकर बालक की मौत

गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मातेखेड़ा गांव में 13 वर्षीय बालक भावेश मंडावी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घटनास्थल से दूर एक खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़े पूरी खबर

सोते समय पत्नी को करंट देकर उतारा मौत के घाट

कबीरधाम जिले के लालपुर कला (पाण्डातराई) में दो साल पहले हुए प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ है। चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की करंट लगाकर बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पति धनुक राम बर्मन को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) गितेश कुमार कौशिक के न्यायालय ने बुधवार को यह फैसला सुनाते हुए आरोपी को हत्या साक्ष्य छिपाने और बिजली चोरी के गंभीर आरोपों में दोषी करार दिया। पढ़े पूरी खबर

Updated on:
02 May 2026 12:42 pm
Published on:
02 May 2026 12:41 pm
Also Read
View All