गरियाबंद

डीजल टैंकर और बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

डीजल टैंकर की ठोकर से बाइक में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 6:07 PM IST
accident news
डीजल टैंकर और बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सिमगा. छत्तीसगढ़ के सिमगा में सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। डीजल टैंकर की ठोकर से बाइक में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक घायल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगजपरी सुबह लगभग 8:30 बजे नया गार्डन के पास डीजल टैंकर सीजी 10 ब 0962 जो रायपुर से बिलासपुर की और जा रहा था।

जानकारी के अनुसार टैंकर चालक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक व उसमें सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें परवेज आलम पिता जाफर अली उम्र 21 वर्ष, साकिन जिला बलिया उत्तरप्रदेश, मो. शाकीर पिता मो. कासिम उम्र 30 वर्ष मुुुजफ्फरपुर बिहार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परवेज उर्फ डिंकू के पैर में गंभीर चोट आई है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौप दिया है। घायल परवेज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।

आरोपी टैंकर चालक पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337, 304 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर आए तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है जिसपर लगाम लगाना आवश्यक है।

Published on: