27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर के नीचे आए चर्च के पास्टर, हेलमेट के ऊपर से निकल गया पहिया नहीं बच सकी जान

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से चर्च के पास्टर की दर्दनाक मौत हो गई है। सिर में हेलमेट पहनने के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Jul 2018, 12:41 PM IST

accident news

खून से लाल होती जा रही ये सड़क, अब तक 14 लोग गवां चुके अपनी जान

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से देवरी चर्च के पास्टर की दर्दनाक मौत हो गई है। सिर में हेलमेट पहनने के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। सप्ताहभर में शहर के भीतर यह दुसरी घटना है। बीते रविवार को जालमपुर में शहबाज खान को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बावजूद शहर में बेलगाम दौड़ रही वाहनों पर पुलिस नकेल कसने नाकाम रही। इससे शहरवासियों में पुलिस की लचर कार्यशैली को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को यह सड़क दुर्घटना करीब 8.30 बजे की है। बालोद जिले के ग्राम देवरी (डौंडी लोहारा) निवासी पास्टर वासुदास वर्गीस (43) अपने निजी कार्य से स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 24-7807 से धमतरी आ रहा था। वासुदास जैसे ही रत्नाबांधा गांव को क्रास कर शहर में प्रवेश किया, तभी जूनेजा स्टील के सामने पीछे से आ रही ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 05 वीए-2334 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रैक्टर गर्दन को रौंदते हुए आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक सिर में हेलमेट भी पहना हुआ था, इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। दुर्घटना के बाद आधे घंटे तक युवक की लाश सड़क पर ही पड़ी रही। घटना के तत्काल बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब ट्रैफिक, कोतवाली पुलिस और शक्ति स्क्वाड मौके पर पहुंची, तब लाश को सड़क से उठाकर एक एम्बुलेंस के जरिए चीरघर जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक लिखेश साहू (22) निवासी लोहरसी को धारा 304-ए के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में रेत, ईंट परिवहन में लगे हाइवा, टै्रक्टर व अन्य हैवी वाहनों से सालभर के भीतर 50 से ज्यादा सड़क दुर्घटना हुई हैं, जिसमें 90 फीसदी दुर्घटनाएं हाइवा से हुई। इसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग दुर्घटनाओं में घायल हो गए।

शहर में पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। इसके पहले बीते 24 जून को सिहावा रोड जालमपुर में एक तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 07 एडी-2764 ने स्कूटी से जा रहे शहबाज खान उर्फ सन्नी (21) पिता अब्दुल रहमान खान निवासी साल्हेवारपारा को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद भी बेलगाम दौड़ रही वाहनों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसका परिणाम आज सामने हैं।

शहर में पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। इसके पहले बीते 24 जून को सिहावा रोड जालमपुर में एक तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 07 एडी-2764 ने स्कूटी से जा रहे शहबाज खान उर्फ सन्नी (21) पिता अब्दुल रहमान खान निवासी साल्हेवारपारा को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद भी बेलगाम दौड़ रही वाहनों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिसका परिणाम आज सामने हैं।