
जयपुर (शाहपुरा)। फिर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक परिवार के अरमानों को कुचलकर रख दिया। ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की सांसे टूट गई। हादसे में युवक के शरीर से निकला रक्त सड़क पर बह गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामला शाहपुरा से जुड़ा है, जहां नेशनल हाईवे-8 पर एक ट्रेलर बाइक सवार युवक पर काल बनकर टूट पड़ा।
हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
सुबह का वक्त था, जब बाइक सवार युवक रोड़ क्रॉस करने के लिए खड़ा था। उसे पता भी नहीं होगा कि आज उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रोलर ने युवक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर के पहियों में फंसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। रोड़ के दोनों तरफ जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला।
बाइक के उड़े परखच्चे
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना जबरस्त था कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जैसे ही देखा तो अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार आ गए। तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि लोगों ने मदद करने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी।
तीन लोग थे सवार
लोगों का कहना है कि हादसे का शिकार हेमंत यादव काल का ग्रास बन गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्म करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बाइक पर हेमंत समेत तीन लोग सवार थे। इनमें से एक बालिका भी हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गई। हालांकि बालिका के थोड़ी चोट लगी है।
Updated on:
2 Jul 2018, 7:09 PM IST
Published on:
2 Jul 2018, 7:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.