गाज़ियाबाद

Ghaziabad : बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 16 युवक और 14 युवतियां गिरफ्तार

गाजियाबाद में सामने आया पॉलिसी मेच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 11:26 AM IST
ghaziabad.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. पुलिस ने 16 युवक और 14 युवतियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर के तार दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से भी जुड़े हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 14 लैंडलाइन फोन, डाटा पेपर शीट , पासबुक, चेक और दो कार बरामद की हैं।

डीएसपी अभय मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद थाना कोतवाली पुलिस पुलिस 30 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग सीधे-साधे लोगों को पॉलिसी मैच्योर होने और पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर पैसे ठगने का काम करते थे। हालांकि पुलिस अभी ये जानकारी कर रही है कि इन्होंने कितने लोगों को ठगा है। फिलहाल पुलिस ये मानकर चल रही है कि ठगी के खेल में आरोपियों ने काफी लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी की है।

उन्होंने बताया कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनके तार मुंबई तक जुड़े हैं। गहन जांच के बाद मुंबई साइबर सेल ने भी इनसे पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार काल सेंटर पर लड़कियां ही काॅलिंग करके लोगों को फंसाया करती थीं। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 14 लैंडलाइन फोन, डाटा पेपर शीट, पासबुक, चेक और दो कार बरामद की हैं।

Published on: