20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Shamli / Shamli : युवती से छेड़छाड़ करना पढ़ा भारी, बहादुर बेटी ने बीच सड़क पर की धुनाई, युवक ने पैर पकड़क मांगी माफी

Shamli : युवती से छेड़छाड़ करना पढ़ा भारी, बहादुर बेटी ने बीच सड़क पर की धुनाई, युवक ने पैर पकड़क मांगी माफी

शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली बस स्टैंड पर युवती ने की मनचले की पिटाई, वीडियो वायरल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Jul 2021, 10:47 AM IST

shamli.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. शहर में मनचले को एक युवती से छेड़खानी करना उस समय भारी पड़ गया, जब युवती ने मनचले को बीच सड़क पर पकड़कर जमकर पीटा। मनचले ने जब लड़की के पैर पकड़कर माफी मांगी तब जाकर उसे छोड़ा गया। शामली की इस बहादुर बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सेे वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- रेप मामले में महंत सच्चिदानंद की शिष्या कमलाबाई गिरफ़्तार, 50 हज़ार का था ईनाम

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली बस स्टैंड का है। बताया जा रहा है कि रविवार को एक युवती शामली में किसी काम से आई थी। इसी बीच एक मनचले ने उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। लेकिन, शामली की बहादुर बेटी ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा। बीच सड़क पर ही आरोपी मनचले को पकड़कर बहादुर बेटी ने एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद किए। इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की के पैर पकड़ कर माफी मांगी, जिसके बाद युवक को वहां मौजूद भीड़ ने छोड़ा। बहादुर बेटी की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कोतवाली तक नहीं पहुंचा मामला

शामली शहर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है, अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एथलीट और रेसलर बने इंटरनेशनल वाहन चोर, 17 लग्जरी कार के साथ तीन गिरफ्तार