गाज़ियाबाद

भाजपा विधायक की चल रही थी पंचायत, अचानक बदमाशों ने महिला को मार दी गोली- देखें वीडियाे

Highlights महिला को आनन फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती बाइक सवार बदमाश महिला को रास्ते में गोली मारकर हुए फरार जिस समय मारी गोली उसी वक्त स्थानीय विधायक पास में कर रहे थे बैठक
less than 1 minute read
golinews.jpg

गाजियाबाद। रास्ते में अपने पुरुष साथी संग जा रही एक महिला गुरुवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गये। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर घायल महिला को आनन फानन में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया ।अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हैरानी की बात यह है कि जहां महिला को गोली मारी गई। उसी स्थान पर भाजपा विधायक की पंचायत चल रही थी।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राज कुमार पांडे ने बताया कि बाइक पर सवार दो बदमाशों द्वारा गुरुवार दोपहर एक महिला को गोली मारी गई है। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल महिला की पहचान भी नहीं हो पाई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पहले घायल महिला को बचाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Published on:
05 Dec 2019 05:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी