जानकारी के अनुसार, शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के नया बाजार में रिटायर इंजीनियर प्रेमचंद अपने परिवार के साथ रहते है। वह मंगलवार को शहर के एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपए निकलवा कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही प्रेमचंद शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पहुंचे तो 3 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पीडि़त जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर लेकर 50 हजार की नकदी लूट ली। जिसके बाद आरोपी फरार हो गये। शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्रित हो गए और बदमाशों के पीछे भाग लिए।