गाज़ियाबाद

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गाजियाबाद, पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया पस्त, 2 सिपाहियों को भी लगी गोली, देखें वीडियो-

गाजियाबाद पुलिस को मिशन आॅल आउट के तहत मिली एक आैर सफलता
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2019, 2:59 PM IST
ghaziabad
VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा यूपी, एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी को किया पस्त, 2 सिपाहियों को भी लगी गोली

गाजियाबाद. महानगर की पुलिस एक्शन में है। मिशन आॅल आउट के जरिये पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार एनकाउंटर कर बदमाशों को पस्त करने में जुटी है। बता दें कि गाजियाबाद पुलिस डेढ़ महीने में करीब 5 एनकाउंटर किए हैं। नए साल के पहले दिन की रात में फिर पुलिस की गोली ने बदमाश को उस वक्त निशाना बनाया। जब कोतवाली इलाके में दो बदमाश चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे थे। भागने की फिराक में दोनों बदमाश कोट गांव फाटक की तरफ बाइक की रफ्तार बढ़ाने लगे। इन्हीं में से एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। जबकि जवाबी फायरिंग में नितिन नामक बदमाश घायल हो गया और वहीं पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि नितिन मेरठ का रहने वाला है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से दो अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं। वहीं उसका साथी भागने में कामयाब हो गया है। दोनों कांस्टेबल और घायल बदमाश नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर बदमाश अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और जैसे ही बदमाश बाइक पर आते दिखाई दिए तो इन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने बाइक रोकने की जगह पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागना शुरू कर दिया। बहरहाल कुछ ही दूरी पर नितिन नाम के बदमाश को धर दबोचा गया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि विभिन्न जनपदों के थानों में नितिन के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और नितिन पर 25000 का इनाम भी घोषित था। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नितिन के दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही है।

Updated on:
2 Jan 2019, 2:59 PM IST
Published on: