7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोकशी को लेकर मुस्लिमों ने कर दिया एेसा एेलान कि हर तरफ हो रही तारीफ

सैकड़ों हिन्दू-मुस्लिमों ने पंचायत कर आसपास के क्षेत्र में गोकशी नहीं होने देने की शपथ ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Jan 2019, 9:43 AM IST

hapur

गोकशी को लेकर मुस्लिमों ने कर दिया एेसा एेलान कि हर तरफ हो रही तारीफ

हापुड़. तहसील धौलाना के एक गांव में ग्रामीणों ने गोरक्षा को लेकर सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने पंचायत कर गोकशी के खिलाफ अभियान चलकर एक कमेटी गठित की है। इस दौरान सैकड़ों हिन्दू-मुस्लिमों ने पंचायत कर आसपास के क्षेत्र में गोकशी नहीं होने देने की शपथ ली। साथ ही मिलकर तय किया कि गोरक्षा के लिए पंचायत के सभी लोग तत्पर रहेंगे और कहीं भी गोकशी होती है तो सभी लोग प्रशासन को सूचित करने के साथ ही आरोपी को कानून के हवाले करेंगे। इस मौके पर यह तय किया गया कि अब वे न तो अफवाह फैलाएंगे और न ही उन पर ध्यान देंगे। किसी भी कीमत पर गांव का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। पंचायत ने गांव की सफाई से लेकर गांव के विकास पर भी सभी की सलाह ली और आने वाले समय में गांव की समस्याओं से निजात दिलाने का सबने मिल-जुलकर प्रण लिया।

नए साल के जश्न में परोसी जाने वाली थी भारी मात्रा में शराब, लेकिन पुलिस ने एेसे फेर दिया अरमानों पर पानी, देखें वीडियो-

दरअसल, यह कार्यक्रम हापुड़ के पिपलैड़ा गांव में आयोजित किया गया था। जिसकी तारीफ और मिसाल आस-पास के इलाके में भी दी जा रही है। जी हां, इस गांव के ग्रामीणों ने मिलकर एक ऐसी पंचायत की, जिसमें मुस्लिम समुदाय आैर हिन्दू समुदाय के अलावा दलितों और पिछड़े सभी धर्म के लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मिलकर पंचायत में कुछ ऐसे नियम कानून बनाए जो कि मानवता के साथ-साथ आपसी सौहार्द कायम करने वाले हैं। शिक्षा सफाई और महिला शक्तिकरण पर भी पंचायत में जोर दिया गया।

UP पुलिस के इस जांबाज सिपाही को सलाम, नहर में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया, देखें लाइव वीडियो-

ग्राम पंचायत के प्रधान हाजी मंसूर अली ने भी सभी ग्रामवासियों से अपील की हमेशा गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखें और आपसी प्यार और भाईचारा ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। इस भाईचारे को क़ायम रखें और वहीं दूसरी तरफ इरफान अली ने अपने संबोधन में कहा कि हमें बड़ी सूझ-बूझ से रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव का माहौल पहले से अच्छा है, लेकिन भविष्य में कभी कोई अफवाह या शरारती तत्वों के चंगुल में फंसकर माहौल खराब नहीं होने दिया जाए। कहीं भी घटना की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें और प्रशासन का सहयोग करें।

डीएम के बंगले के सामने धूं धूं कर जल गई कार, रेस्टोरेंट और पेट्रोलपंप कर्मचारियों की थम गई सांसे, देखें वीडियो-