गाज़ियाबाद

करंट लगने से विभाग के चार कर्मचारी बुरी तरह से घायल

परिजनों ने बिजली विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 11:19 AM IST
hapud
करंट लगने से विभाग के चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले से प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना में बिजली विभाग के अधिकारियों समेत ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही दो संविदा कर्मचारियों की जान पर बन आई है। दरअसल एक गांव में 11 हजार की बिजली की लाइन फैलाते समय चार संविदा कर्मचारियों को बिजली का करंट लग गया। हालात बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में प्रधानमंत्री की विधुतीकरण योजना के अंतर्गत गांवो में 11 हजार की लाइन फ़ैलाने का काम एक ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा देर रात तक चार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के साथ बिना किसी सुविधा के के काम करवाया जा रहा था।

तभी अचानक उनको हाईटेंशन बिजली की लाइन का करंट लग गया और चारों निचे गिर गए जिनको उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत बाबूगढ़ थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंच गयी और मामले की जांच में जुट गयी। परिवजनों का कहना है कि हादसा होने के बाद अब बिजली विभाग के अधिकारी ठेकेदार को बचाने में लगे हुए है।

Updated on:
29 May 2018, 11:19 AM IST
Published on: