गाज़ियाबाद

नए साल के जश्न में परोसी जाने वाली थी भारी मात्रा में शराब, लेकिन पुलिस ने एेसे फेर दिया अरमानों पर पानी, देखें वीडियो-

गाजियाबाद में शराब का जखीरा पकड़ा, पुलिस ने 4 शराब तस्कर किए गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2019, 2:06 PM IST
ghaziabad
नए साल के जश्न में परोसी जाने वाली थी भारी मात्रा में शराब, लेकिन पुलिस ने एेसे फेर दिया अरमानों पर पानी, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. गाजियाबाद पुलिस ने नए साल के जश्न के लिए ले जायी जा रही 50 पेटी शराब के साथ 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह शराब तस्करी करके लाई गई थी और 31 दिसंबर की रात को नए साल के जश्न में इसे खपाने की तैयारी हो रही थी। हालांकि पुलिस ने उससे पहले कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है, जिसमें आरोपी शराब लेकर आए थे। पुलिस अब इनके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है और यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि इस शराब को कहां सप्लाई किया जाना था।

एनसीआर में शराब तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शराब के तस्कर नए नए फार्मूले अपनाते रहते हैं। कोई भी त्योहार हो या कोई बड़ा आयोजन उसमें शराब की बड़ी खेप एनसीआर में लाने से तस्कर नहीं चूकते हैं। हालांकि समय-समय पर स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी करता रहता है। बावजूद उसके शराब तस्कर अपने इस गोरखधंधे में इस तरह से लिप्त हैं कि पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंककर शराब तस्करी बड़ी आसानी से कर लेते हैं।

Published on: