गाज़ियाबाद

50 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
less than 1 minute read
gzb
50 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार शख्स ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घेराबंदी कर उसे कुछ ही दूरी पर घेर लिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की फायरिंग में बैठे शख्स को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उधर बदमाशों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी से श्लोक कुमार ने बताया कि कार में सवार घायल शख्स गौतम बुध नगर के थाना ईकोटेक थर्ड का रहने वाला है। जिसका नाम मिंटू उर्फ मनोज है जिस पर नोएडा समेता गाजियाबाद दिल्ली और हरियाणा के थानों में करीब सोलह अपराधिक मामले दर्ज हैं। यह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था पुलिस को इसकी तलाश थी और इस पर 50000 का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने इसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं । उन्होंने बताया कि अभी इस का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Published on:
07 Jan 2019 11:18 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी