गाज़ियाबाद

सपने में भोलेनाथ के कहने पर 6 वर्ष का मुस्लिम बच्चा निकला कांवर लाने तो हुआ ऐसा…

मां-बाप को बिना बताए मुस्लिम बच्चा निकल गया था कांवर लाने
2 min read
kanwar
सपने में भोलेनाथ के कहने पर 6 वर्ष का मुस्लिम बच्चा निकला कांवर लाने तो हुआ ऐसा...

हापुड़. सावन के महीने में यूं तो लाखों शिवभक्त हाथों में कावड़ लिए कहीं भी नजर आ जाते हैं। लेकिन हापुड़ जिले में 6 साल का एक ऐसा नन्हा मासूम काविया लोगोंं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। दरअसल, ६ साल का ये मासूम कांवर एक मुस्लिम बच्चा है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। उसका दावा है कि भगवान भोलेनाथ से स्वयं सपने में आकर उससे हरिद्वार से जल लाने के लिए कहा था। इसके बाद वह बिना माता-पिता को बताए ही कांवर लाने के लिए निकल पड़ा। लेकिन बच्चा भटककर हापुड़ पहुंच गया। स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने पर हापुड़ कोतवाली लाया गया। इस मामले में सबसे खास बात ये है कि इस नन्हें मासूम का दावा है कि उसे सपने में भोलेनाथ के दर्शन हुए, जिन्होंने उसे हरिद्वार से कांवर लाने के लिए कहा, जिसके बाद वह घर से अपने परिजनों को बताए बिना ही कावड़ लेने के लिए घर से चल पड़ा।

बुलंदशहर के रहने वाले इस नन्हे मासूम बच्चे का नाम फ़ैज़ है, जो एक मुस्लिम परिवार से है । बच्चे से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कल रात उसे सपने में भगवान शिव भोलेनाथ के दर्शन हुए, जिन्होंने उसे उठकर जागने और हरिद्वार से कांवर लाने की बात सपने में बताई। इसको सुनने के बाद यह नन्ना मासूम घर से अपने परिजनों को बिना बताए ही कावड़ लेने के लिए हरिद्वार की ओर चल पड़ा। घूमता हुआ जब यह बच्चा हापुड़ पहुंचा तो रास्ता भटकने के चलते स्थानीय लोगों के संपर्क में आ गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस इस नन्हे कांवड़िए को हापुड़ कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। बच्चे ने बताया कि उसे सपने में भोलेनाथ ने कहा था कि बम-बम करते हुए हरिद्वार से कांवड़ ले आओ। इसी बात को बोलते हुए यह नन्ना मासूम अपने घर से सावन के महीने में कांवड़ लेने के लिए निकल पड़ा। इस नन्हे बच्चे को हिंदू मुस्लिम का ज्ञान भी नहीं है, जो कभी खुद को हिंदू बताता तो कभी मुस्लिम बताता है, लेकिन इस बच्चे की इस छोटी सी नादानी परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वहीं, इस नन्ही सी उम्र में बच्चे के द्वारा किए जानेवाले दावे से हर कोई हैरान है।

Published on:
07 Aug 2018 07:49 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी