गाज़ियाबाद

शादी समारोह में 9 लाख की नकदी से भरा बैग गायब, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है पुलिस

थानाध्यक्ष मसूरी का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की तलाश की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल होगी।
2 min read
theft.jpg
The young man who came home as a doctor cheated the woman

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित फॉर्म हाउस में शादी समारोह के दौरान करीब ₹9 लाख की नकदी से भरा बैग गायब होने का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। बैग चोरी की यह घटना शनिवार की है। पुलिस की कई टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद होने के बाद पुलिस ने जल्द से जल्द इस चोर की गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया था।

बताते चलें कि गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित वेदांता फार्म हाउस में शनिवार को एक शादी का आयोजन हुआ था। इसी दौरान दूल्हे पक्ष का ₹9 लाख से भरा एक बैग चोरी हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही दूल्हे पक्ष को मिली तो उनके होश उड़ गए और दूल्हा दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वहां लगी सभी सीसीटीवी फुटेज देखे गए सीसीटीवी में जो तस्वीर कैद हुई। उसमें एक किशोर फॉर्म हाउस में बने कमरे जाकर कोट पहनकर बैग चोरी करता हुआ नजर आया।

जिसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द चोर की गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है।

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के श्रीनगर में रहने वाले राकेश वर्मा हापुड़ में ज्वेलरी का कारोबार करते हैं।उ नके बेटे कृष्ण वर्मा की बारात शनिवार को नेशनल हाईवे 9 स्थित वेदांता फॉर्म हाउस के क्वींस हाल में पहुंची थी। शादी समारोह चलता रहा बारात की झड़प होने के बाद दूल्हा-दुल्हन की फेरे की रस्म पूरी हुई तो दूल्हे के पिता राकेश वर्मा बैंकट हॉल में कई तरह की पेमेंट करने के लिए ₹6 लाख रुपये नगद लेकर आए थे और करीब ₹3 लाख रुपये के उनके बैग में शगुन के लिफाफे भी थे। यानी शगुन के लिफाफे समेत उनके बैग में ₹9 लाख रुपये नगद थे।

रात करीब 12:00 बजे तक उनके पास बैग मौजूद था। सभी मेहमानों को खाना खिलाने के बाद वह कुछ खाने लगे। इसी दौरान करीब 12:10 पर उनका बैग गायब हो गया। हालांकि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और परिवार वालों से बैग के बारे में जानकारी की। लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद फॉर्म हाउस में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उस सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीर सामने आई वह चौंकाने वाली निकली क्योंकि उस बैंग को गायब करने वाला महज 14 से 15 साल की उम्र का एक किशोर दिखाई दिया।

Published on:
08 Feb 2022 11:55 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी