शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पूछचाछ में बताया उसकी शिकायत पर नहीं हाे रही ही थी कार्रवाई इसलिए उठाया कदम
गाजियाबाद ( Ghazibad News in hindi ) एसएसपी कार्यलय पहुंची एक महिला फरियादी ने अचानक आत्मदाह का प्रयास किया ताे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका और उसे महिला थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह स्थानीय पुलिस और कुछ दबंगों की शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंची थी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उसने मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहाना परवीन नाम की इस महिला के मुताबिक इसका अशोक विहार लोनी में करीब 250 गज का प्लाट है। आरोप है कि, कुछ लोगों ने इसके प्लाट पर कब्जा कर लिया है। महिला की माने ताे स्थानीय पुलिस से इस शिकायत को वह कई बार की जा चुकी है लेकिन दबंग भूमाफिया पुलिस से सांठगांठ कर महिला को उसका प्लाट नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं उल्टा उसे जान से मारने की धमकी ( crime against women ) भी दी जा रही है। परेशान होकर पीड़ित महिला एसएसपी आफिस पहुंची जहां उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लोनी इलाके की रहने वाली शाहना परवीन नाम की एक महिला ने एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह किए जाने का प्रयास किया था लेकिन उसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। महिला की शिकायत के आधार पर गहनता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ करवाई के भी निर्देश गाजियाबाद पुलिस ( ghazibad police ) को
दिए गए हैं।