गाजियाबाद ( ghazibad news Hindi) सोमवार सुबह कोतवाली साहिबाबाद क्षेत्र में एक लावारिस सूटकेस ने सनसनी फैला दी। अर्थला कॉलोनी में दशमेश वाटिका के पास पड़े इस सूटकेस के पास कुत्ते खड़े हुए थे और किसी महिला के बाल बाहर दिखाई दे रहे थे। आस-पास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने जब इस सूटकेस को खोलकर देखा तो उसके अंदर करीब 20 साल की एक लड़की की शव निकला।