गाज़ियाबाद

सरेराह जब महिला ने पुलिस वाले की शुरू की चप्पलों से पिटाई तो देखने वाले भी करने लगे हाथ साफ

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 2:24 PM IST
ghaziabad
सरेराह जब महिला ने पुलिस वाले की शुरू की चप्पलों से पिटाई तो देखने वाले भी करने लगे हाथ साफ

गाजियाबाद. लोनी बॉर्डर इलाके में SBI बैंक के बाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में एक महिला चप्पलों से एक पुलिसकर्मी को जमकर पीटती दिख रही है। बताया जाता है कि महिला और पुलिसकर्मी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला चप्पल लेकर पुलिस के पीछे पढ़ गई। आरोप है कि इस दौरान महिला के परिवार वाले भी पुलिसकर्मी को पीटने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला एक पुलिसकर्मी की चप्पल से पिटाई कर रही है और दूसरा पुलिस वाला अपने साथी को बचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला जैसे ही पुलिस वाले की पिटाई शुरू करती है तो आसपास के लोग भी महिला का साथ देने पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर बहन बनकर कैदियों से जेल में मिलने पहुंचीं महिलाएं खुलेआम करने लगीं ये काम तो पुलिस वालों के उड़े होश

गौरतलब है कि जिस पुलिस वाले की पिटाई हो रही है वह पुलिसकर्मी SBI बैंक के बाहर PC गाड़ी पर तैनात था। आश्चर्य की बात यह है कि आसपास के लोगों ने भी यह जहमत नहीं उठाई कि पहले पूरे मामले की जानकारी की जाए, उसके बाद ही पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कदम उठाया जाए। लोगों ने महिला को पीटते हुए देखते ही बहती गंगा में अपना हाथ भी धोना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी शख्स ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। इसके बाद से गाजियाबाद पुलिस प्रशासन खुद कई सवालों के घेरे में है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन जांच कराई जाएगी। आखिर एक महिला सरेआम एक पुलिसकर्मी को चप्पल से क्यों पीट रही है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसपास के लोग भी पुलिसकर्मी की पिटाई करने में जुटे हैं। आखिर ऐसा क्या मामला है, जो यह नौबत आ गई है ।

इस मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जो कि लोनी इलाके में स्थित एक बैंक के सामने खड़ी पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मी का है । अभी इस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है । पूरे मामले में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले लोग दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें इस वीडियो के माध्यम से चिन्हित कर उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: