दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस ने एक बहन के लिए एक भाई का होना कितना महत्वपूर्ण होता है, इसका एहसास कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे लोगों को तिलक और राखी बांधे, जो लोग दोपहिया वाहनों पर हेलमेट नहीं लगाए हुए थे । पुलिस की टीम चौराहों पर जगह-जगह खड़ी हुई और जो दो पहिया वाहन पर बगैर हेलमेट के चल रहे थे, उन्हें बहुत प्यार से रोका और फिर उन्हें खुद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के थाना अध्यक्ष ने तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और उनसे हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की।