गाज़ियाबाद

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने गैंगरेप आरोपियों के लिए दिया ये बड़ा बयान

दुष्कर्म केस में अपराधियों को दी जानी चाहिए मौत की सजा
2 min read
deepshikaha nagpal

गाजियाबाद। देश में ब्लात्कार और गैंगरेप के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे घिनौने काम करने वाले आरोपियों को लेकर बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों ने बड़ा बयान दिया है। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल और इशिता राज शर्मा ने दुष्कर्म केस में अपराधी को मौत की सजा देने की वकालत की है। देश में रेप और गैंगरेप की बढ़ती घटनाओं से व्यथित इन अभिनेत्रियों ने कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसके अलावा पुरूषों की मानसिकता में भी बदलाव होना चाहिए।

अपराधियों पर नकेल कसे यूपी सीएम
महानगर गाजियाबाद में दोनों अभिनेत्री सुनीती ब्यूटी स्टूडियो एंड एकेडमी राजनगर के कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाएं और मासूम बच्चियां आए दिन बलात्कार का शिकार हो रही है । इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुरूषों पर है। उप्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सीएम ऐसा शासन महिलाओं को उपलब्ध कराए कि इस तरीके की हरकत करने से पहले अपराधी कई बार सोचें।

तड़पा तड़पा कर दी जाए मौत की सजा
अभिनेत्री इशिता राज शर्मा ने कहा कि रेप एवं गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध में आरोपी को तड़पा-तड़पा कर मौत की सजा मिलनी चाहिए। ऑस्टे्रलिया में 18 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। बावजूद इसके देश में बेटियों की सुरक्षा ज्यादा बेहतर नहीं है।

गाजियाबाद में खोलना चाहती है एकडेमी
दीपशिखा नागपाल ने कहा कि वह गाजियाबाद में पांच वर्ष पहले आई थीं। इस बार उन्हें यह शहर दिल्ली से भी ज्यादा साफ-सुथरा लग रहा है। दिल्ली में भीड़ भाड व जाम से कई घंटे खराब हो जाते हैं, मगर गाजियाबाद में बने नए रोड से काफी समय बच गया है, जिसे देखकर गाजियाबाद काफी अच्छा लगा है। नागपाल ने कहा कि वह गाजियाबाद में एकेडमी खोलने की इच्छा रखती हैं।

Published on:
19 Apr 2018 10:03 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी