गाज़ियाबाद

निजी अस्पताल में कोरोना के उपचार की तैयारी, जरुरत पड़ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का भी इस्तेमाल करेगी सरकार

Highlights . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगवार को गाजियाबाद का किया दौरा . अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रजनीश दुबे ने ली मीटिंग . डीएम के अलावा सभी प्रशासनिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हैं मीटिंग में मौजूद।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2020, 3:55 PM IST
sachiv.png

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रजनीश दुबे ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। मीटिंग में कोरोना की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में डीएम के अलावा सभी प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी मौजूद रहे। मीटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि इस महामारी को जिस तरह से जनपद के सरकारी अस्पताल डॉक्टर पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी देश के लोगों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि बैकअप के रूप में निजी अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य चिकित्सकीय संसाधनों को भी साथ लेना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए covidGzb.in के नाम से एक ऐप तैयार किया गया है।

जिसमें स्वेच्छा से प्राइवेट चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकीय क्षेत्र से जुड़े लोग अपना पंजीकरण ऐप के जरिए करा सकते हैं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनकी सेवाएं भी ली जा सके। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से एक लिखित अपील भी की गई है।

Updated on:
31 Mar 2020, 3:55 PM IST
Published on: