20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bagpat / निजामुद्दीन मरकज: बॉर्डर पर पुलिस को चकमा देकर बागपत पहुंचे तीन जमाती

निजामुद्दीन मरकज: बॉर्डर पर पुलिस को चकमा देकर बागपत पहुंचे तीन जमाती

Highlights . Delhi के निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित किया गया धार्मिक कार्यक्रम . बागपत के तीन युवकों ने भी लिया था हिस्सा . मरकज से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लौटे लोग पाए गए संक्रमित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 31 Mar 2020, 3:22 PM IST

jamati.jpeg

बागपत। दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात मरकज से वापस लौटे 2 हजार लोगों में से 24 कोरोना वायरस के संक्रमित मिलने के बाद देश में हड़कंप मच गया है। सभी का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, बागपत जनपद में पूरी तरह बॉर्डर को सील कर दिया गया है। उसके बाद भी जमात से शामिल होने वाले तीन युवक बागपत के मुबारिकपुर गांव पहुंच गए। उन्हें पुलिस भी नहीं रोक पाई। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया तो प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ेंः Lokcdown: निलंबित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को मिलेगा पूरा वेतन

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित हुए तबलीगी जमात में देश—विदेश के हजारों लोग जुटे थे। मरकज में मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान सहित 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 1 से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लिया। बाहर से आए लोगों को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से सख्त एक्शन लिया गया। जिसके बाद सोमवार को बागपत में पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने बागपत में दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस अधिकारियों के साथ सख्त दिशा—निर्देश जारी किए। साथ ही बॉर्डर सील करने के निर्देश दिए। उसके बाद भी जमात में शामिल होने वाले तीन युवक मुबारिकपुर गांव पहुंच गए।

रास्ते में उनको किसी ने नहीं रोका। मुबारिकपुर गांव पहुंचे यह तीन जमाती कहां से आये है और दिल्ली के किस इलाके की जमात में शामिल हुए थे। इसकी सही से जानकारी नहीं हो पायी है। इन तीनों जमातीयों के गांव पहुंचने पर गांव में हंगामा खडा हो गया, सूचना के बाद गांव पहुंचे पुलिस कर्मीयों और डाक्टरों की टीम ने तीनो से पुछताछ की।

यह भी पढ़ेंः गौतमबुद्ध नगर जिले की कमान संभालते ही नए डीएम सुहास ने पहले ही दिन बनाया ये रिकार्ड