गाज़ियाबाद

पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर उठाया ये कदम की अब ले गई पुलिस

पत्नी से मामूली बात पर झगड़ा करने के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 3:08 PM IST
ghaziabad
पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर उठाया ये कदम की अब ले गई पुलिस

गाजियाबाद। पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं और एक के भी खराब होने पर जिंदगी रुपी गाड़ी प्रभावित होने लगती है। लेकिन आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दोनों के अंदर से सहनशीलता खत्म होती जा रही है, और मामूली कहासुनी पर पति-पत्नी में झगड़ा-लड़ाई, घर छोड़ के जाना आम बात हो गई है। लेकिन गाजियाबाद में एक पति की पत्नी से किसी बात पर लड़ाई हो जाती है। जिसके बाद पति ने अपने गले में फंदा लगा लिया।

मामला गाजियाबाद के शास्त्रीनगर इलाके का है जहां निक्की नाम का शख्स उत्तम स्कूल के पास में रहता है और ड्राइवर का काम करता है। लेकिन एक दिन पहले उसकी किसी बात को लकर अपनी पत्नी से बहस हो गई। धीरे-धीरे इस बहस ने गंभीर झगड़े का रुप ले लिया। इसके बाद पति ने आत्महत्या की धमकी देकर अंदर रुम चला गया। कुछ देर बाद जब निक्की बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब उसने खिड़की से देखा तो हैरान रह गई। दरअसल निक्की रस्सी से फंदा बनाकर अपने गले में डाल रहा था। ये देखते ही उसकी पत्नी के होश उड़ गए उसने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी साथ ही पति को ऐसा करने से रोकन की कोशिश करने लगी। इतने में जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची और देखा की निक्की फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और जल्दी से अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी जान बचाई गई।

वहीं अब उसके ठीक होने पर पुलिस ने उसे थाना कविनगर को सौंप दिया है। जहां एसएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शख्स के उपर आत्महत्या करने और शांतिभंग की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Published on: