गाज़ियाबाद

हुबली और शिमला के लिए यूपी के इस जिले से आप को जल्द मिलेंगी फ्लाइट, तैयारी हुई पूरी

Highlights जल्द यहां से कर सकेंगे हवाई सफर नवंबर और दिसंबर से शुरू होगी हुबली और शिमला के लिए फ्लाइट यात्रियों को सुविधा देने के लिए हो चुकी हैं पूरी तैयारी

2 min read
airport.jpg

गाजियाबाद। यूपी के महानगर गाजियाबाद स्थित (Hindon Airport) हिंडन एयरपोर्ट से हाल ही में पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू हुई थी। अब जल्द ही (Hindon Airport) हिंडन एयरपोर्ट से (passengers) यात्रियों को (Aeroplane)हवाई जहाज से (Hubli) हुबली और (Shimla) शिमला जाने की भी सुविधा मिलने वाली है। इसकी वजह अमेरिका से आया बीस सीटर विमान दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शिमला के लिए उड़ान भरेगा। पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा दे रही कंपनी हेरिटेज एविएशन ही शिमला के लिए भी उड़ान शुरू करेगी।

इस दिन से हुबली के लिए भरी जाएगी पहली उड़ान

वहीं बता दें कि छह नवंबर से कर्नाटक के हुबली के लिए भी (Hindon Airport) हिंडन एयरपोर्ट से लोगों को विमान सेवा मिल सकेगी। हुबली के लिए विमान संचालक कंपनी (Star Air) ने यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है। कंपनी के (Airport) एयरपोर्ट मैनेजर किरण ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी पूरी तरह से तैयार है।

अमेरिकी कंपनी का बीस सीटर हवाई जहाज लीज पर लिया

वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, शिमला हिंडन के लिए (Heritage Aviation) हेरिटेज एविएशन ने अमेरिकी कंपनी का बीस सीटर विमान लीज पर लिया है। जो दिसंबर माह से उड़ान भरेगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसी विमान को (Shimla) शिमला के अलावा दूसरे रूटों पर भी उड़ाया जा सकता है। इस मौके पर (Hindon Airport) हिंडन एयरपोर्ट के डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि हुबली के बाद अब शिमला के लिए भी हवाई उड़ान की तैयारी पूरी कर ली गई है। हुबली के बाद जल्द ही शिमला के लिए दिसंबर माह में उड़ान की तिथि घोषित की जाएगी। इससे वेस्ट यूपी समेत आसपास के यात्रियों को शिमला जाने में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Published on:
01 Nov 2019 02:33 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में ‘टि्वशा शर्मा’ जैसा हत्याकांड, शादी के 6 महीने बाद रेलिंग से लटका मिला नव विवाहिता का शव

‘किसी के बाप में दम नहीं, जो नमाज रोक दे’, सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में भड़काऊ बयान देने वाला पूर्व सपा नेता गिरफ्तार

दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग